अपने खेत की गिरदावरी नकल सम्वत् 2077 से 2079 तक निकालने के लिए सरकारी पोर्टल
वेब गिरदावरी ( Official website https://webgirdawari.rajasthan.gov.in ) पर जाएं अथवा यहां
वेब गिरदावरी
पर क्लिक करें। यहां पर क्लिक करने पर आपको निम्नानुसार स्क्रीन दिखाई देगीः-

यहां पर आप सम्वत् व सीजन तथा अपनी कृषि भूमि का जिला, तहसील, आईएलआर(ILR), पटवार मण्डल, गांव और खसरा संख्या
का चयन कर, दिए गए कैप्चा को भर कर बटन "VERIFY" पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको निम्न स्क्रीन दिखाई देगीः-

उसके बाद बटन "गिरदावरी की नकल डाउनलोड करें" पर क्लिक करने पर गिरदावरी नकल PDF FILE में डाउनलोड हो जाएगी।
इस फाईल का प्रिन्ट निकाल कर आप काम में ले सकते हैं।